{"_id":"5a7e6fcf4f1c1ba2268b96e8","slug":"supreme-court-seeks-reply-from-election-commission-or-speaker-on-vishwajit-rane-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को अयोग्य ठहराये जाने के मामले में SC ने ECI और स्पीकर से मांगा जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्री को अयोग्य ठहराये जाने के मामले में SC ने ECI और स्पीकर से मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court of India
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को अयोग्य ठहराये जाने के मामले में भारतीय चुनाव आयोग और गोवा विधानसभा के स्पीकर से जवाब मांगा है। राणे को अयोग्य ठहराये जाने के मामले में कांग्रेस ने याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इस मामले में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ ने 6 हफ्तों में जवाब देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा है कि राणे उनके टिकट पर विधायक चुने गये थे और पिछले साल मनोहर परिकर सरकार द्वारा बहुमत साबित करने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
याचिका में यह भी कहा गया है कि स्पीकर ने गलत तरीके से राणे का इस्तीफा स्वीकार किया। आपको बता दें कि राणे परिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।
विज्ञापन