{"_id":"5f98945438158619302b4a49","slug":"supreme-court-said-central-government-takes-steps-to-bring-back-the-remaining-indians-trapped-in-kuwait","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत में फंसे बाकी भारतीयों को वापस लाने के कदम उठाए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुवैत में फंसे बाकी भारतीयों को वापस लाने के कदम उठाए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
Wed, 28 Oct 2020 03:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमानों के द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को कुवैत में फंसे बाकी भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। इससे पहले, सरकार ने कोर्ट को बताया कि कुवैत में 1.3 लाख भारतीयों ने वापस आने के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 87 हजार को भारत लाया जा चुका है।
विज्ञापन
जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ को केंद्र सरकार ने बताया कि कुवैत से भारतीयों को लाने के हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 1 अक्तूबर तक कुल वंदे भारत मिशन के तहत 559 उड़ाने कुवैत भेजी गई हैं। केंद्र की दलील के बाद पीठ ने मामले की सुनवाई चार हफ्तों के लिए टाल दी।
विज्ञापन