{"_id":"5f481bb48ebc3e4ae11f4f00","slug":"supreme-court-rejects-lodged-petition-to-stop-patanjali-from-using-coronil-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोरोनिल’ नाम इस्तेमाल करने के मामले में पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कोरोनिल’ नाम इस्तेमाल करने के मामले में पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत
Fri, 28 Aug 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Coronil
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को ‘कोरोनिल’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने की छूट दे दी। शीर्ष कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने एकल जज के उस फैसले पर रोक लगाई थी जिसमें पतंजलि को कोरोनिल नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था। चेन्नई की कंपनी अरुद्र इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
सीजेआई एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस व रामासुब्रमण्यन ने कहा, अगर हम इस आधार पर कोरोना महामारी के दौरान ‘कोरोनिल’ शब्द के इस्तेमाल को रोकते हैं कि इसके नाम पर कोई कीटनाशक है, तो यह पहले उत्पाद के लिए गलत होगा। पीठ ने पाया कि यह मामला पहले ही हाईकोर्ट में लंबित है और सितंबर में इस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
पीठ ने याचिकाकर्ता से अपनी अर्जी वापस लेने को कहा और मामले को खारिज कर दिया। अरुद्र इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट के एकल जज के समक्ष अपील की थी कि उसने 1993 में कोरोनिल ट्रेडमार्क लिया था।
विज्ञापन
अत: पतंजलि द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। जज ने इसे स्वीकार करते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के कोरोनिल ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से रोका था और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि बाद में मद्रास हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस फैसले पर दो हफ्ते की रोक लगाई थी।