सुप्रीम कोर्ट की प्रशांत भूषण को नसीहत, कहा- नकारात्मक नजरिये से चीजों को मत देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने लोकबाल बिल पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को नसीहत दी है। प्रशांत भूषण ने वर्किंग सर्च कमिटी पर जब संदेह जाहिर किया तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने भूषण को सकारात्मक रहने की सीख दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चीजों को हमेशा नकारात्मक तरीके से नहीं देखिए। चीजों का सकारात्मक पक्ष देखें जिससे दुनिया ज्यादा बेहतर नजर आने लगेगी। हम दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग सर्च कमिटी को लोकपाल और इसके सदस्यों के नाम फरवरी के आखिर तक शॉर्टलिस्ट करने के लिए कहा। कोर्ट ने सिलेक्शन कमिटी के पास सदस्यों के पैनल का नाम भेजने का निर्देश दिया। सरकार को इसके लिए जरूरी सुविधाएं देने का भी आदेश जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को करेगा।Chief Justice Ranjan Gogoi to advocate Prashant Bhushan, who raised doubts on the working of Search Committee: “Don't look at things from a negative point of view. Look at things positively and world would be a better place. We are trying to make the world a better place,” https://t.co/QLljgZz6m7
— ANI (@ANI) January 17, 2019विज्ञापन