{"_id":"59c5e56f4f1c1b96688b60f3","slug":"supreme-court-petition-mosquitoes-killing-dhanesh-leshdhan-says-only-god-can-do-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC में याचिका- मच्छर खत्म करने का आदेश दें, कोर्ट बोला- ऐसा भगवान ही कर सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SC में याचिका- मच्छर खत्म करने का आदेश दें, कोर्ट बोला- ऐसा भगवान ही कर सकते हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के पास एक ऐसी याचिका आई जिसको सुनकर सर्वोच्च न्यायालय के जजों को भी कहना पड़ा कि यह काम तो सिर्फ भगवान ही कर सकते हैं। दरअसल, शुक्रवार (22 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके गुजारिश की गई कि अधिकारियों को दुनिया के सबसे घातक जंतु यानि 'मच्छरों' को पूरे भारत से खत्म कर देने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने कहा कि हम लोग भगवान नहीं हैं। हमसे ऐसे काम करने के लिए ना कहें जो कि सिर्फ भगवान ही कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी और कहा कि इस मामले में जवाबदेही सरकार को तय करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका धानेश लेशधान नाम के शख्स ने दायर की थी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट मच्छरों से निजात पाने की कोशिशों में लगे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, मच्छरों की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन
याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि कोई भी कोर्ट मच्छरों के खात्मे का ऑर्डर पास कर सकता है। हम लोग सबके घर जाकर नहीं कह सकते कि क्या आपके घर पर मच्छर है? उसको खत्म कर दीजिए।