{"_id":"5f31d7018ebc3e3d1f2a74c8","slug":"supreme-court-hearing-on-bjp-mla-madan-dilawar-plea-against-bsp-congress-merger-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सियासी संकट: बसपा विधायकों के कांग्रेस में जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान सियासी संकट: बसपा विधायकों के कांग्रेस में जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज
Tue, 11 Aug 2020 04:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच छह बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ भाजपा विधायक मदन दिलावर और बसपा विधायकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। बसपा विधायकों ने दिलावर की हाईकोर्ट में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट भेजने की मांग की है। वहीं दिलावर ने हाईकोर्ट की एकल पीठ के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।
विज्ञापन
बसपा के छह विधायकों ने सर्वोच्च अदालत से अनुरोध किया है कि पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने को लेकर उनके खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित अयोग्यता याचिका को अपने पास ट्रांसफर कर लें।
विज्ञापन
टलता दिख रहा सियासी संकट
वहीं सोमवार को कांग्रेस आलाकमान से हुई मुलाकात के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तेवर नरम पड़ गए। इसके चलते अशोक गहलोत सरकार का संकट टलता दिख रहा है। करीब 31 दिन की खुली नाराजगी के बाद पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन
सोमवार देर रात, 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में प्रियंका के साथ दूसरी बैठक के बाद पायलट ने एक फेसबुक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका गांधी जी और कांग्रेस नेताओं को हमारी शिकायतों पर ध्यान देने और उन्हें संबोधित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
मेरा विश्वास दृढ़ है और मैं एक बेहतर भारत के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए मैं हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। इस फेसबुक पोस्ट में उन्होंने प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं।
इससे पहले पायलट ने कहा कि हमारी लड़ाई पद की नहीं, सम्मान की थी। पार्टी पद देती है तो ले भी सकती है। हम अपनी बात पहुंचाना चाहते थे और पार्टी ने हमारी बात सुनी भी। इससे पहले, पायलट खेमे की शिकायताें को सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
सूत्रों के मुताबिक, गहलोत से खुली बगावत के बावजूद पायलट लगातार शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे। इसी क्रम में पायलट और उनके समर्थक विधायकों ने रविवार को कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद उनकी राहुल के साथ बैठक तय हुई।
कांग्रेस आलाकमान पायलट सहित बागी विधायकों की वापसी के फार्मूले और भविष्य की भूमिका पर मंथन कर रहा है। दिनभर में दो बार हुई बैठकों में पायलट को यह स्पष्ट किया गया कि उन्हें सीएम पद नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ समय बाद पायलट को कांग्रेस के केंद्रीय संगठन में भूमिका मिल सकती है।
वेणुगोपाल, पटेल, प्रियंका की समिति
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमारे सीएम गहलोत और पायलट दोनों खुश हैं। पायलट पार्टी के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पायलट की शिकायतों पर विचार के लिए बनी समिति में पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, प्रियंका गांधी के साथ ही वेणुगोपाल भी शामिल हैं। देर रात कांग्रेस वार रूम में हुई बैठक में तीनों नेता मौजूद थे।