फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court extends subrata roy parole

SC ने बढ़ाई सुब्रत राय की पैरोल, 11 जुलाई तक जमा करने होंगे 200 करोड़

Wed, 11 May 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
supreme court extends subrata roy parole
सुब्रत रॉय - फोटो : amar ujala

मां की मौत के बाद चार हफ्ते का पैरोल लेकर दो साल बाद जेल से बाहर आए सहारा प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने एक और राहत दे दी है। कोर्ट ने उनकी पैरोल की अवधि पांच हफ्ते के लिए और बढ़ा दी है। इस पैरोल के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राय को 11 जुलाई तक 200 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा कराने का आदेश भी दिया है। 

विज्ञापन


अगर वह 11 जुलाई तक कोर्ट द्वारा‌ निर्धारित की गई रकम सेबी के पास जमा करा देते हैं तो उन्हें आगे पैरोल बढ़वाने की इजाजत मिल सकती है। कोर्ट ने इसके साथ ही निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सहारा प्रमुख को देशभर में कहीं भी जाने की छूट दे दी है, हालांकि इस दौरान सादी वर्दी में पुलिसवाले उनके साथ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


कोर्ट ने अपने आदेश में सुब्रत राय और सहारा ग्रुप के समूह निदेशक अशोक राय चौधरी को व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र देने के लिए कहा है कि वह पैसा लौटाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा इकट्ठा करने के‌ लिए देशभर में घूम सकेंगे सुब्रत राय

supreme court extends subrata roy parole

कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर 11 जुलाई तक वह 200 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा नहीं करा पाते हैं तो उन्हें आत्मसमर्पण करके वापस बाद तिहाड जेल जाना होगा।

बता दें कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय दो साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है। उन्हें बीते छह मई को अपनी माताजी छबि राय की मौत के बाद उनके ‌अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार सप्ताह की पैरोल मिली थी। 

हालांकि सहारा प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट से तीन सप्ताह के पैरोल की इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें निवेशकों के पैसे का इंतजाम करने के उद्देश्य से भी चार सप्ताह की पैरोल दी थी। जिसे अब 11 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed