{"_id":"5edec5698ebc3e90807feb45","slug":"supreme-court-defers-hearing-of-yadav-singh-s-corruption-case-for-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली
Tue, 09 Jun 2020 04:40 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए स्थगित कर दी। जस्टिस आरएफ नरीमनख् जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने यह पाया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही इस मामले पर 12 जून को सुनवाई करने वाला है।
हाईकोर्ट ने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की प्रतिदिन सुनवाई का आदेश दिया था। इसके खिलाफ यादव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 12 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान आप अपनी आपत्ति दर्ज करा कसते हैं। यादव सिंह अपनी आय के स्रोतों से अधिक बेनामी संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी हैं। सीबीआई ने कहा था कि यह बेनामी संपत्ति उन्होंने वर्ष 2004 से 2015 के बीच बनाई। सिंह और उनकी पत्नी की आय नोएडा का चीफ इंजीनियर रहते समय क्रमश: 500 और 1400 गुना बढ़ गई थी।