फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court declines urgent hearing on SC/ST Act review petition

SC/ST एक्ट मामले पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इंकार, सरकार को लगा झटका

Mon, 02 Apr 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Apr 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court declines urgent hearing on SC/ST Act review petition
सुप्रीम कोर्ट

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एससी/एसटी एक्ट मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस मामले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उसके द्वारा पूर्व में दिए गए एससी/एसटी फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


विपक्ष लगातार इसके लिए सरकार पर दवाब डाल रहा था और मोदी सरकार पर एंटी दलित होने का आरोप लग रहा था। इसके अलावा भाजपा के अंदर से भी मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए आवाजें उठ रही थी। जिसके बाद आज कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया था कि सरकार ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


आज पूरे देश में भारत बंद का आह्वान किया गया है। मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के राज्यों पर इसका दुष्प्रभाव दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन राज्यों में सड़क के साथ ही रेलों का आवागमन भी प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शहरों में ट्रेन की पटरियों के आगे लोग एकत्रित हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में हुई हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस बंद में कई राजनीतिक दल भी शामिल हुए हैं। कई शहरों में ट्रेन की पटरियों के आगे लोग एकत्रित हो गए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कार्यकर्ताओं ने बिहार के लहेरियासराय स्टेशन पर दरभंगा-पटना इंटरसिटी ट्रेन को रोक दिया। इसके साथ-साथ फैसले के विरोध में नारेबाजी भी की।


दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं मेरठ में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और  गाजियाबाद स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर उतर आए थे। हापुड़ में भी प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed