Supreme Court: क्रिसमस पर अच्छी खबर; CJI चंद्रचूड़ बोले- पिछले साल 52000 मामलों का निपटारा अभूतपूर्व रिकॉर्ड
देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने क्रिसमस कैरोल गाया। उन्होंने इस मौके पर बलिदानियों को भी नमन किया। उन्होंने शीर्ष अदालत में मामलों के रिकॉर्ड निष्पादन का भी जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Delhi: Chief Justice of India DY Chandrachud sings Christmas carols at the Christmas Day program in the Supreme Court. pic.twitter.com/UWDTXXaetC
— ANI (@ANI) December 25, 2023
सरहदों पर तैनात जवानों और बलिदानियों को नमन
उन्होंने कहा, हमने कुछ दिन पहले अपने सशस्त्र बलों के चार जवानों को खोया है। जब हम क्रिसमस मनाते हैं, तो हमें सीमाओं पर तैनात उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो कड़ाके की ठंड के बावजूद सरहदों और देशवासियों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि जब हम क्रिसमस कैरोल गाते हैं तो जश्न में उनके लिए भी गाते हैं।
#WATCH | Delhi, Addressing the Christmas Day program at the Supreme Court, CJI DY Chandrachud says, "We lost four members of our armed forces a few days ago. So as we celebrate Christmas, let us not forget those on the borders who are spending these cold mornings protecting us… pic.twitter.com/e0ImURjPdb
— ANI (@ANI) December 25, 2023
52000 मामलों का निपटारा अभूतपूर्व रिकॉर्ड
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए कमरों का एक नया सेट बनाया जाएगा। जिनके वकीलों के पास वर्तमान में कक्ष नहीं हैं, उनके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट की सबसे निकटवर्ती जमीन का अधिग्रहण किया है। अदालतों में लंबित लाखों मुकदमों का जिक्र करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, हम स्थगन मांगने की इस प्रक्रिया को संस्थागत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में 52000 मामलों को निपटारा किया गया जो अभूतपूर्व रिकॉर्ड है।
#WATCH | Delhi: Addressing the Christmas Day program at the Supreme Court of India, CJI DY Chandrachud says, "... A new set of chambers will be constructed for the members of our bar, who currently do not have chambers, for which we have acquired the adjacent land (to the SC)...… pic.twitter.com/SVYo3CW88L
— ANI (@ANI) December 25, 2023