फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court asks central governmenton guidelines for abortion

सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के लिए दिशा-निर्देश पर सरकार से मांगा जवाब

Sun, 15 Oct 2017 09:46 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Sun, 15 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court asks central governmenton guidelines for abortion

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ विशेष मामलों में गर्भवती महिला का 20 सप्ताह के बाद गर्भपात कराने के लिए स्थायी तंत्र बनाने के वास्ते दिशा-निर्देश बनाने पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पीठ ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा परिषद को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 में संशोधन से इनकार करते हुए कहा कि यह विधायी क्षेत्र का मामला है। इस कानून में 20 सप्ताह के बाद गर्भपात कराने पर रोक लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक की अनुषा रविंद्र की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की याचिका    


याचिकाकर्ता ने रेप पीड़िता और गर्भ में असामान्य भ्रूण रखने वाली महिलाओं के 20 सप्ताह से ज्यादा के भ्रूण को गिराने के लिए मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 में संशोधन की मांग की है। 

अनुषा ने एडवोकेट अभिनव रामकृष्ण के जरिए दायर याचिका में 20 सप्ताह से अधिक के गर्भ को गिराने स्थायी तंत्र बनाने के लिए समिति के गठन की भी अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed