फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court asked to all state for witnesses security in asaram case

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से पूछा- गवाहों की सुरक्षा के लिए अब तक क्या किया?

Sat, 09 Sep 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Sep 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
supreme court asked to all state for witnesses security in asaram case
supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से पूछा है कि गवाहों की सुरक्षा के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। दरअसल आसाराम मामले में गवाहों की हत्या और डराने-धमकाने के बाद उनके संरक्षण का दायरा बढ़ाते हुए शीर्ष अदालत ने गवाह संरक्षण कार्यक्रम को लागू करने में उठाए गए कदम की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


पढ़ें: आसाराम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को लगाई फटकार
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ए.के सिकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने अटॉर्नी जनरल की दलील सुनने के बाद इस मामले में सभी राज्यों को नोटिस भेजा है। पीठ ने कहा कि वास्तव में यह याचिका गवाह की सुरक्षा को लेकर है, ऐसे में बेहतर होगा कि सभी राज्यों को इस मसले में शामिल किया जाए। सभी राज्यों को चार हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल के.के वेणुगोपाल और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने पीठ की इस बात पर सहमति जताई कि जस्टिस डिलवरी सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए गवाहों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। ताकि गवाह बिना किसी भय के अदालत में गवाही दे सकें।

शीर्ष अदालत आसाराम मामले में गवाहों की सुरक्षा के मसले पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने पाया कि आसाराम के खिलाफ चल रहे बलात्कार के दो मामलों में तीन गवाहों की हत्या हो चुकी है और करीब एक दर्जन लोगों पर जानलेवा हमले हुए हैं।


याचिकाकर्ताओं में से एक वर्ष 2001 से 2005 के बीच आसाराम का निजी सहायक रह चुका है। उस पर मई 2015 में पानीपत स्थित उसके निवास पर जानलेवा हमला हुआ था। अन्य याचिकाकर्ताओं में बलात्कार पीड़िता के पिता, मारे गए गवाह के पिता और एक पत्रकार शामिल हैं। पत्रकार पर भी जानलेवा हमला हो चुका है।

पढ़ें: आसाराम को सता रहा है अपने भक्तों से जुड़ा ये डर!

शुरू में जब यह मामला आया था, तब सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, क्योंकि गवाह इन्हीं राज्यों से थे। अब पीठ ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए सभी राज्यों को शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed