फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court asked nine questions to central government on Demonetization

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछे 9 तीखे सवाल

Fri, 09 Dec 2016 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court asked nine questions to central government on Demonetization
- फोटो : Getty Images

नोटबंदी संविधान के अनुरूप है या नहीं, इस मामले के न्यायिक निर्णय के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से नौ तीखे सवाल पूछे। मामले की सुनवाई करते हुए तीन जजों की बेंच ने कहा कि इसके निर्णय में वक्त लगेगा।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी से पूछा कि क्या जिला सहकारी बैंकों को कुछ शर्तों के साथ नोटों को स्वीकार करने की अनुमति दी जा सकती है। साथ ही क्या हम बैंको से निकासी की एक न्यूनतम निकासी सीमा तय कर सकते है जिसे बैंक निकालने पर मना नहीं कर सके, न ही कैश खत्म होने का बहाना बना सके।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को सुनिश्चित की गई है। कोर्ट ने कहा कि मामले को पांच जजों की बेंच को भी स्थानांतरित किया जा सकता है। नोटबंदी के फायदों और उद्देश्यों की बात करते हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि ये फैसला कालेधन के आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के केंद्र सरकार से 9 सवाल जिनपर होगी सुनवाई

Supreme Court asked nine questions to central government on Demonetization
supreme court

1- नोटबंदी का फैसला आरबीआई एक्ट 26 (2) का उल्लंघन है? इसके मुताबिक केंद्रीय बोर्ड की मंजूरी से इस तरह का फैसला किया जा सकता है और किसी सीरीज के नोटों को बंद किया जा सकता है।

2. क्या नोटबंदी का 8 नवंबर को लिया गया फैसला और उसके बाद के नोटिफिकेशन असंवैधानिक हैं?

3- नोटबंदी, संविधान के समानता के अधिकार (अनुच्‍छेद 14) और व्यापार करने की आजादी से संबंधित (अनुच्‍छेद 19) मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हैं?

4. क्या नोटबंदी के फैसले को बिना तैयारी के लागू किया गया। जबकि ना तो नई करेंसी का सही इंतजाम था और ना ही देश भर में कैश पहुंचाने का?

5. बैंकों और एटीएम से पैसा निकालने की सीमा तय करना लोगों के अधिकारों का हनन है ?

6 जिला सहकारी बैंको में पुराने नोट जमा करने और नए रुपये निकालने पर रोक सही नहीं है?

7. कोई राजनीतिक पार्टी जनहित के याचिका के तहत सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर सकती है ?

8- धन निकालने की न्यूनतम सीमा निर्धारित की गई है तो फिर लोग यह धन क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं?

9- नोटबंदी का फैसला बनाते समय गुप्त था, लेकिन क्या अब आप बता सकते हैं कि इसमें कितना वक्त लगेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed