फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sunil Jakhar Joins BJP: BJP is planning to launch him as a big hindu jat face in haryana, west UP and rajasthan

Sunil Jakhar Joins BJP: भाजपा का जाखड़ को लेकर यह है बड़ा प्लान, इन राज्यों में उनके चेहरे का ऐसे करेंगे इस्तेमाल

Fri, 20 May 2022 03:34 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 20 May 2022 03:34 PM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के पूर्व प्रोफेसर सरदार जगतार सिंह कहते हैं कि भाजपा ने जाखड़ को एक बड़े जाट और हिंदू चेहरे के तौर पर अपनी पार्टी में शामिल किया है। वे कहते हैं कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की मंशा यही है कि जाखड़ को पंजाब में एक बड़े हिंदू चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाए...

विज्ञापन
Sunil Jakhar Joins BJP: BJP is planning to launch him as a big hindu jat face in haryana, west UP and rajasthan
भाजपा में शामिल होते हुए सुनील जाखड़ - फोटो : Agency

विस्तार

भाजपा को पंजाब में ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो अकाली दल से समझौता टूटने के बाद उनकी विचारधारा की राजनीति को उर्वरा कर सके। इस कड़ी में कांग्रेस से टूटकर भाजपा का दामन थामने वाले सुनील जाखड़ के जाट हिंदू चेहरे से अब भाजपा न सिर्फ पंजाब, बल्कि राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल के कुछ हिस्से के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटलैंड में बखूबी इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। इसके अलावा भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जाखड़ के भाजपा में आने से पंजाब में अकालियों के साथ टूटे गठबंधन से छिटके हुए हिंदू वोट एकमुश्त भाजपा की ओर आ सकेंगे। हालांकि जितनी उम्मीदों के साथ भाजपा ने सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल किया है, जाखड़ के सामने उससे कहीं ज्यादा बड़ी चुनौतियां खुद को साबित करने की होंगी।  

विज्ञापन

पंजाब के बड़े हिंदू चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट

पंजाब के राजनीतिक जानकार बताते हैं कि कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को राजनैतिक घर तो मिल गया लेकिन उनके ऊपर एक बड़ा दबाव भी आ गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के पूर्व प्रोफेसर सरदार जगतार सिंह कहते हैं कि भाजपा ने जाखड़ को एक बड़े जाट और हिंदू चेहरे के तौर पर अपनी पार्टी में शामिल किया है। वे कहते हैं कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की मंशा यही है कि जाखड़ को पंजाब में एक बड़े हिंदू चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाए। ताकि इसका फायदा पंजाब की राजनीति में भाजपा को हो सके। वह बताते हैं कि भाजपा का जब अकाली दल के साथ गठबंधन था, तो पंजाब का हिंदू वोटर अकाली और भाजपा के खाते में ही जुड़ता था।

विज्ञापन


अकाली और भाजपा के इतने पुराने गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक कोई बहुत बड़ा हिंदू चेहरा पंजाब में नहीं तैयार किया जा सका था। यही वजह थी कि जब पंजाब में अकाली और भाजपा का गठबंधन टूटा तो भाजपा को अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा के साथ पंजाब में पार्टी को न सिर्फ खड़ा करने में ही दिक्कत आई, बल्कि अपने ही कोर वोट बैंक को साधने में पसीने छूट गए। इसकी सबसे बड़ी वजह यही रही कि भाजपा के पास कोई भी बड़ा हिंदू चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब पंजाब में जाखड़ के माध्यम से भाजपा देश के अन्य राज्यों की तरह ही अपनी पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि सुनील जाखड़ के आने से पार्टी को सिर्फ पंजाब में ही बड़ा विस्तार और बड़ी मजबूती नहीं मिलेगी, बल्कि जाट चेहरे के तौर पर जाटलैंड वाले राज्यों में भी इसका फायदा होगा। शुक्रवार को सुनील जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराने वाले नेताओं में शामिल पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता कहते हैं कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा के चुनावों में भी जाखड़ भाजपा के लिए बड़े चेहरे हो सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट लैंड में भी सुनील जाखड़ बड़े जाट चेहरे के तौर पर पेश किए जाएंगे। अभी तक जाटलैंड के चुनावों में उत्तर प्रदेश के जाट नेता संजीव बालियान भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े चेहरे के तौर पर पेश किए जाते रहे हैं।

सुनील जाखड़ पर बढ़ेगा दबाव

प्रोफेसर सरदार जगतार सिंह कहते हैं कि सुनील जाखड़ जाट चेहरे के तौर पर भी भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि उनका कहना है कि भाजपा ने जितनी उम्मीद जाखड़ से लगाई उससे उनके ऊपर कहीं न कहीं एक बड़ा दबाव भी बन रहा होगा। उनका कहना है कि सुनील जाखड़ अभी तक पंजाब की राजनीति में तो बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते थे, लेकिन कांग्रेस ने पंजाब के अलावा न तो उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में खासतौर से जाटलैंड में, बड़े चेहरे की तरह प्रचारित किया और न ही कभी बड़ी जोर आजमाइश की।



राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह बात अलग है कि सुनील जाखड़ के पिता और पूर्व लोकसभा स्पीकर बलराम जाखड़ राजस्थान के सीकर में जब चुनाव लड़े थे, तो एक बड़े जाट चेहरे के तौर पर उनकी और उनके पूरे परिवार की छवि थी। भाजपा से जुड़े नेताओं का कहना है कि इसी सब को ध्यान में रखकर सुनील जाखड़ पंजाब में बड़े हिंदू चेहरे के तौर पर सामने पेश किए जाएंगे, जबकि अन्य राज्यों में जाट चेहरे के तौर पर उन्हें उतारने की पूरी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed