{"_id":"5bb8f9fd867a55684e6b549f","slug":"successful-trial-of-indigenous-ballistic-missile-prithvi-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का हुआ सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का हुआ सफल परीक्षण
भाषा, ओडिशा
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सामरिक बल कमान ने स्वदेश विकसित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का शनिवार को ओडिशा में रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक पृथ्वी-2 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी क्षमता 350 किलोमीटर है।
विज्ञापन
राक्षा सूत्रों के मुताबिक बालेश्वर के निकट स्थित चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के परिसर-3 में एक मोबाइल लांचर माध्यम से मिसाइल का परीक्षण किया गया। इससे पहले पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण इसी वर्ष 21 फरवरी को चांदीपुर में आईटीआर से रात के समय में किया गया था। बता दें कि यह मिसाइल मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक की युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन