{"_id":"576e06504f1c1be763b4872e","slug":"subramanian-swamy-attacked-on-arun-jaitley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेटली पर हमलावर हुए स्वामी, कहा मैंने अनुशासन तोड़ा तो खून-खराबा हो जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेटली पर हमलावर हुए स्वामी, कहा मैंने अनुशासन तोड़ा तो खून-खराबा हो जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:03 AM IST
सार
- जेटली का नाम लिए बिना उनके ड्रेस कोड पर भी तंज कसा
- स्वामी के हमले से भाजपा नेतृत्व और संघ दोनों नाराज
- पार्टी और संघ अरविंद को बर्खास्त करने की मांग से सहमत नहीं
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमले को अनुशासन के दायरे की याद दिलाने वाले अरुण जेटली को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा जवाब दिया है।
जेटली का नाम लिए बिना स्वामी ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिये कहा कि बिना मांगे मुझे अनुशासन और नियंत्रण की सलाह देने वाले लोग यह नहीं समझ रहे कि यदि मैंने अनुशासन तोड़ा तो खून खराबा हो जाएगा। जेटली का नाम लिए बिना ही स्वामी ने उनके ड्रेस कोड पर भी तंज कसा।
स्वामी ने ट्वीट के जरिये ही कहा कि भाजपा को अपने मंत्रियों को विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक परिधान का इस्तेमाल किए जाने का निर्देश दिया जाना चाहिए। इस हमले को जेटली के चीन दौरे के दौरान बैंक ऑफ चायना के अध्यक्ष तियान गुओली से मुलाकात लाउंज सूट पहने जाने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

जेटली पर हमले से भाजपा और संघ दोनों नाराज
arun jaitley
- फोटो : PTI
बताते हैं कि स्वामी के जेटली पर व्यक्तिगत हमले से भाजपा नेतृत्व और संघ दोनों नाराज हैं। गौरतलब है कि स्वामी ने दो दिन पूर्व अरविंद पर अमेरिकी हित साधने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। इस पर जेटली ने उनका नाम लिए बिना उन्हें अनुशासन की सीमा न लांघने की नसीहत दी थी।
बृहस्पतिवार को अरविंद के बहाने जेटली पर हमला जारी रखने वाले स्वामी ने शुक्रवार को इसी क्रम में उन पर हमला बोला। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व और संघ स्वामी की ओर से जेटली पर बोले जा रहे हमले से खासा नाराज है। दोनों ने इस विवाद में स्वामी के ट्वीट का संज्ञान लिया है।
उन्हें निजी हमला न बोलने की हिदायत दी जा सकती है। वैसे भी पार्टी और संघ दोनों ही स्वामी की अरविंद को बर्खास्त किए जाने की मांग से सहमत नहीं हैं। यही कारण है कि पार्टी ने पहले ही दिन स्वामी के आरोपों से किनारा कर लिया था।