{"_id":"5fca9e792a0444593d3d5759","slug":"students-face-problems-due-to-not-matching-account-details-and-mobile-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते व मोबाइल नंबर का मिलान न होने से छात्रवृत्ति मिलने में दिक्कत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खाते व मोबाइल नंबर का मिलान न होने से छात्रवृत्ति मिलने में दिक्कत
Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : twitter
उच्च शिक्षण संस्थानों के फेलोशिप और छात्रवृत्ति न मिलने का कारण छात्रों का नाम, बैंक खाता, आईएफएससी कोड और आधार का मिलान न होना है। इसे देखते हुए यूजीसी ने 10 दिसंबर तक दोबारा नाम, खाता नंबर आदि जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने कोविड-19 के दौरान महीनों से स्कॉलरशिप और फेलोशिप न मिलने की शिकायत शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से की थी। इस पर उन्होंने आयोग से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ छात्रों ने संयुक्त बैंक खाते का नंबर दिया है। वहीं, कुछ बैंक खते बंद हैं। स्कॉलरशिप और फेलोशिप धनराशि सिर्फ छात्रों के खाते में डाली जाती है।
विज्ञापन