फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student population rises 30%, Muslim students growth rises to 44%

रिपोर्टः पढ़ने में तेजी से आगे बढ़ी है मुस्लिम बच्चों की संख्या

Fri, 10 Jun 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Student population rises 30%, Muslim students growth rises to 44%
जनगणना के नए आंकड़े हुए जारी - फोटो : Getty

हाल ही में जारी किए गनगणना आंकड़ों के मुताबिक साल 2001 से 2011 के बीच 5 से 19 साल आयु वर्ग के मुस्लिम छात्रों की जनसंख्या में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है जो पिछले आंकड़ों की तुलना में काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस आंकड़े में मुस्लिम लड़कियों की जनसंख्या 53 फीसदी के आस पास है।

विज्ञापन


जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में इस (5-19) आयु वर्ग के छात्रों की आबादी में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है जिसमें सभी धर्मों के बच्चे शामिल हैं। उसमें से 44 फीसदी ऐसे बच्चे हैं जो मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं और उनमें भी 53 फीसदी हिस्सेदारी मुस्लिम लड़कियों की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही मुस्लिम छात्रों ने संपूर्ण संख्या 63 फीसदी के पास पहुंच गई जो हिंदुओं (73%), जैनियों (88%) और इसके बाद ईसाई बच्चों की संख्या से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 फीसदी की गिरावट

Student population rises 30%, Muslim students growth rises to 44%
अन्य धर्मों के छात्रों की संख्या में मामूल बढ़ोतरी - फोटो : Getty

जनगणना आंकड़ों के मुताबिक देश में ईसाई युवाओं में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है जो कि 26 फीसदी के आस-पास है। यह इसलिए चिंताजनक नजर आता है क्योंकि पिछली जनगणना के मुताबिक ईसाई समुदाय सबसे ज्यादा शिक्षित समुदाय है।

इसमें 5-19 आयु वर्ग के 71 फीसदी बच्चे शिक्षित हैं और नए जनगणना के मुताबिक यह आंकड़ा अब 80 फीसदी के आस-पास पहुंच गया है। 


देश के विभिन्न धर्मों और समुदायों के छात्रों की जनसंख्या और रोजगार से संबंधित इन आंकड़ों का खुलासा हाल ही में जारी किये गए जनगणना रिपोर्ट में हुआ।

इन आंकड़ों में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पिछली जनगणना रिपोर्ट की तुलना में विभिन्न धर्मों से जुड़े छात्रों की जनसंख्या में मामूली इजाफा देखने को मिला है। वहीं जैन धर्म से जुड़े छात्रों की जनसंख्या में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, मुस्लिम आबादी में इस संख्या में इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed