फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   student groups beatings, stone throwing in kashi vidyapeeth university

छात्रसंघ चुनाव : एबीवीपी और सछास के छात्रों के बीच मारपीट-पथराव

Sun, 18 Sep 2016 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 18 Sep 2016 06:18 AM IST
विज्ञापन
student groups beatings, stone throwing in kashi vidyapeeth university
- फोटो : amarujala

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव के नामांकन जुलूस में शनिवार को बवाल हो गया। शक्ति प्रदर्शन कर रहे दो छात्र संगठन आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान बम फोड़े जाने की भी अफवाह उड़ी। दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे पर बम फोड़ने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। मारपीट में दोनों ही तरफ के छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घटना चंदुआ सट्टी स्थित घंटी मील की है। करीब डेढ़ घंटे तक यहां चक्काजाम और धरना चला। बाद में छात्रों का एक गुट सिगरा थाने का घेराव करने पहुंच गया। मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ एडीएम सिटी, एसपी सिटी ने स्थिति संभाली। घायल छात्रों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी इन दोनों छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए ऑनलाइन नामांकन और मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन शनिवार को होना था। सत्यापन के दौरान जुलूस निकालकर सभी छात्र संगठन शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच भारत माता मंदिर के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता सामने-आमने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के कौशलेंद्र त्रिपाठी समेत तीन छात्र घायल

student groups beatings, stone throwing in kashi vidyapeeth university

नारेबाजी और कहासुनी के साथ दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसी बीच किसी ने पटाखा फोड़ दिया। इस पर समाजवादी छात्र सभा के छात्र एबीवीपी पर बमबाजी का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। यही आरोपी एबीवीपी ने सछास के छात्रों पर लगाया।

करीब घंटे भर तक ये ड्रामा चला। बाद में एबीवीपी के छात्र सछास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिगरा थाने का घेराव करने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां घटना हुई वहीं सछास का कार्यालय है और वहीं से किसी ने बम लाकर फोड़ा। फिलहाल मारपीट में समाजवादी छात्र सभा के कौशलेंद्र त्रिपाठी समेत तीन छात्र घायल हैं, वहीं एबीवीपी के दो छात्र घायल हैं।

मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव ने किसी तरह की बमबाजी से इंकार किया है। उधर छात्रों के इस बवाल के बाद सिगरा तिराहे से लेकर इंग्लिशिया लाइन तक अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उधर की सभी दूकानें बंद कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed