{"_id":"5a22d9cb4f1c1b8e698bf6e8","slug":"storm-okhi-pogrom-in-kerala-tamilnadu-and-lakshadweep","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूफान ओखी ने केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में मचाई तबाही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तूफान ओखी ने केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में मचाई तबाही
एजेंसी/ चेन्नई
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Okhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में भी हमने कभी इतना बेकाबू समंदर नहीं देखा था। तेज हवा ने हमें उड़ा दिया था। किसी तरह हम अपनी नाव को तब तक पकड़े रहे, जब तक बचाव दल नहीं आ गया। केरल में तूफान ओखी ms बचाए गए मछुआरे टाइटस ने ये बात कही।
विज्ञापन
पढ़ें: गोवंश खरीद-फरोख्त कानून में कोई बदलाव नहीं, मछली बाजार की बिक्री का कानून भी रद्द
विज्ञापन
टाइसन की तरह ही केरल में अब तक निकाले गए 400 मछुआरों ने भी तूफान का जो खौफनाक रूप बयां किया है, उससे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कन्याकुमारी के एक हजार मछुआरे अभी लापता हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर कन्याकुमारी में ही हुआ है। वहीं तमिलनाडु कई इलाकों और लक्ष्यद्वीप में भी काफी तबाही मची है।
विज्ञापन
दूसरे मछुआरे स्टीफन ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब समंदर में हमने इतनी तेज लहरों का सामना किया है। खुशकिस्मत रहे कि बचाव दल ने हमें निकाल लिया। मछुआरों के मुताबिक जब वे भयानक लहरों में फंसे तो उनके पास न पानी था और न खाना।
बेचैन आंखें मदद की तलाश कर रही थीं। हम सब असहाय हो चुके थे। हवा 100 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। लहरें नाव और जिंदगी से खेल रही थीं। ऐसा नहीं है कि केरल के मछुआरों ने पहली बार उफनता समंदर देखा है, लेकिन पहली बार इतने मछुआरे फंसे और तूफान ओखी ने उन्हें हिला दिया है।
पढ़ें: बीजेपी सांसद मीनाक्षी बोलीं- शिवभक्त राहुल गांधी भगवान राम पर अपना रुख स्पष्ट करें
नौसेना, वायुसेना और कोस्ट गार्ड उन्हें बचाने के लिए संयुक्त अभियान छेड़े हुए हैं। कई मछुआरे सुरक्षित निकाले जा चुके हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर उनमें से कई उफनते समंदर को देखकर इतने डरे हुए हैं कि अब तक सदमे से निकल नहीं पाए हैं। ज्यादातर मछुआरों के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। बचाव दल जब उनके पास पहुंचा तो सभी बुरी तरह कांप रहे थे और गर्म पानी के लिए गिड़गिड़ा रहे थे।
22 लोगों की हो चुकी मौत
Okhi
ओखी से अब तक केरल और तमिलनाडु में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। लक्ष्य द्वीप में भूस्खलन हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तूफान के और तेज होने की आशंका है। वहीं जिन मछुआरों का अब तक पता नहीं चला है, उनके परिवार ने कई इलाकों में प्रदर्शन किया और रास्ता रोका। एक रोती हुई महिला ने कहा कि उनकी प्रार्थना और आंसू परिवार वालों का इंतजार कर रहे हैं।
बचाव अभियान जारी
भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड जहाज, विमान और हेलीकाप्टर से केरल और लक्ष्यद्वीप में मछुआरों को तलाश रहे हैं। इसे मिशन सिनर्जी का नाम दिया गया है। नौसेना के तीन जहाज आईएनएस निरीक्षक, आईएनएस जमुना और आईएनएस सागरध्वनि केरल में तलाशी में लगे हैं। वहीं आईएनएस शार्दूल और आईएनएस शारदा लक्ष्यद्वीप की ओर बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात
राज्य सरकार के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से फंड मांगा है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात करके तलाशी अभियान के लिए और ज्यादा हेलीकाप्टरों की मांग की है।