{"_id":"5ad9b16f4f1c1b87028b5891","slug":"stones-pelted-at-artist-who-protest-against-kathua-rape-case-through-her-paintings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग्स के जरिए कठुआ रेप का विरोध करने वाली आर्टिस्ट के घर पर फेंके गए पत्थर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पेंटिंग्स के जरिए कठुआ रेप का विरोध करने वाली आर्टिस्ट के घर पर फेंके गए पत्थर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की एक आर्टिस्ट दुर्गा मलाठी के घर पर गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है। दुर्गा का आरोप है कि कठुआ रेपकांड के विरोध में बनाई गई उनकी पेटिंग्स पर नाराजगी जताने के लिए सिरफिरों ने यह कदम उठाया है। पलाक्कड़ जिले की रहने वाली दुर्गा ने पुलिस को शिकायत करते हुए आपबीती सुना दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्गा की पेंटिंग्स में हिंदू समुदाय के जुड़े कई प्रतीक बनाए गए हैं और शक है कि इसी के खिलाफ दुर्गा पर हमला बोला गया है। बताया जा रहा है कि एक पेंटिंग में पुरुष के गुप्तांग को कई ढंग में चित्रित करके विरोध दर्शाया गया है। दुर्गा का आरोप है कि पत्थरबाजी के अलावा उन्हें कई बार धमकियां भी दी गई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गा के इन पेंटिंग्स को फेसबुक पर शेयर करने के बाद वो विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को दुर्गा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, 'मैंने ऐसी क्या गलती की है? बच्चों के साथ रेप की घटनाओं के खिलाफ मैंने कई पेंटिंग्स बनाई हैं और मेरा हर बार विरोध किया गया है, लेकिन कोई भी पेंटिंग किसी धर्म के खिलाफ नहीं बनाई गई।' दुर्गा ने कहा, 'मैं एक लोकतांत्रिक देश में रहती हूं और अगर मुझे न्याय नहीं मिलता तो मेरा मानना होगा कि लोकतंत्र एक बड़ा झूठ है।'
विज्ञापन
मलाठी ने कहा कि उनके घर पत्थर फेंके जा रहे थे और पड़ोसी चुप्पी साध कर यह सब देख रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि वे भी मेरे खिलाफ हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।