फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Statue of Vladimir Lenin brought down in Tripura

लेनिन की मूर्ति गिराये जाने के बाद त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन, धारा 144 लागू

Tue, 06 Mar 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Tue, 06 Mar 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Statue of Vladimir Lenin brought down in Tripura
लेनिन - फोटो : self

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद तोड़-फोड़ और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। सरकार के गठन से पहले वामपंथी स्मारकों को गिराया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक त्रिपुरा के बेलोनिया सब डिविजन में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को गिराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जहां बुलडोजर की मदद से मूर्ति को गिराया जा रहा है। 

विज्ञापन




मूर्ति गिराते वक्त भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। एसपी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर ड्राइवर को शराब पिलाकर मूर्ति को गिरवाया। ड्राइवर को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके बुलडोजर को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


त्रिपुरा में जिन इलाकों से हिंसा की घटनाओं की जानकारी मिल रही थी, वहां धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इस घटना पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लेनिन तो विदेशी है, एक प्रकार का आतंकवादी है। ऐसे व्यक्ति का हमारे देश में स्टेच्यू क्यो? स्वामी ने कहा कि स्टेच्यू कम्यूनिस्ट पार्टी के हेडक्वार्टर के अंदर रख सकते हैं और पूजा करें। 
 


त्रिपुरा में 25 साल के वामपंथी शासन के बाद बीजेपी ने जीत दर्ज की। सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आईपीएफटी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हो चुके हैं। वामपंथी पार्टी के दफ्तर पर तोड़फोड़ की गई और कार्यकर्ताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया।लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने से वामपंथी दल और उनके कैडर में नाराजगी है।


नाराज वामपंथी पार्टी ने ट्वीट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चुनाव से पहले लेफ्ट के दफ्तरों पर हुए हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed