फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   States have responsibility to improve menstrual hygiene says Central government

Central government: मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार राज्यों की है जिम्मेदारी, जरूरी संसाधन कराए उपलब्ध

Sun, 02 Apr 2023 05:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 05:55 AM IST
सार

मंत्रालय ने कहा, मासिक धर्म से संबंधित योजनाओं के लिए केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियां कार्यान्वयन निकाय नहीं हैं। यह वास्तव में राज्य और उनकी एजेंसियां हैं जो नीतियों को लागू करने में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
States have responsibility to improve menstrual hygiene says Central government
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया कि वह युवा और किशोर लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता तक पहुंच में सुधार के लिए समर्पित है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हलफनामे में बताया कि उसने व प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं और लड़कियों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, मासिक धर्म से संबंधित योजनाओं के लिए केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियां कार्यान्वयन निकाय नहीं हैं। यह वास्तव में राज्य और उनकी एजेंसियां हैं जो नीतियों को लागू करने में सबसे आगे हैं। केंद्र ने कांग्रेस नेता जया ठाकुर की जनहित याचिका पर हलफनामा दाखिल किया। ठाकुर ने देश भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। 
विज्ञापन


सुविधाओं की कमी से जुड़ी है स्वच्छता
सैनिटरी स्वच्छता के उत्पादों तक सीमित पहुंच और सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं की कमी से जुड़ी हैं। सरकार मासिक धर्म स्वच्छता पर किशोरियों के बीच जागरूकता बढ़ाने, आत्म-सम्मान का निर्माण करने और बेहतर समाजीकरण के लिए लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed