फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   States could not spend even half the amount of corona Fund

कोरोना कोष : आधी रकम भी खर्च नहीं कर पाए राज्य, यूपी ने भी बस इतना ही किया

Wed, 05 Jan 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 05:41 AM IST
सार

केंद्र अपने हिस्से में से 6,075.85 करोड़ रुपए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 24 अगस्त 2021 तक जारी कर चुका है, जो उसके हिस्से का कुल 50 प्रतिशत है।

विज्ञापन
States could not spend even half the amount of corona Fund
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि कोरोना के लिए बने कोष से अगस्त 2021 तक 50 प्रतिशत राशि जारी की जा चुकी है। लेकिन, उत्तर प्रदेश ज्यादार राज्य आधी राशि भी खर्च नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट द्वारा 8 जुलाई 2021 को स्वीकृत इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम्स प्रिपेर्डनेस पैकेज द्वितीय चरण (ईसीआरपी चरण-2) में 23,123 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार 15 हजार करोड़ और राज्य सरकारें 8,123 करोड़ का योगदान देंगी और 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


यह राशि देश भर में कोविड की जांच, रोकथाम, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आपात स्थिति की बेहतर रखने में खर्च होना है। कुल कोष में से राज्य सरकारें 20,308.70 करोड़ खर्च करेंगी, जिसमें से 12,185.70 करोड़ रुपए केंद्र देगा। बाकी 8,123 करोड़ राज्य चुकाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र अपने हिस्से में से 6,075.85 करोड़ रुपए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 24 अगस्त 2021 तक जारी कर चुका है, जो उसके हिस्से का कुल 50 प्रतिशत है।

यूपी ने 9.26 % ही खर्च किया
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से लड़ने के लिए यूपी को इस फंड में 2,690.07 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें से 939.94 करोड़ जारी हो चुके हैं लेकिन सरकार केवल 87.05 करोड़ यानी 9.26 प्रतिशत ही खर्च कर पाई। इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार 6.28 प्रतिशत, राजस्थान 4.80 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर 2.44 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश 9.94 प्रतिशत, महाराष्ट्र 0.32 असम 0.38 प्रतिशत पैसा ही खर्च कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed