फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stalin dubs as 'rumours,' speculations of his son's elevation as deputy CM, asserts he is healthy

Tamil Nadu: स्टालिन ने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की अफवाहों को किया खारिज, अपने स्वास्थ्य की भी जानकारी दी

Sat, 13 Jan 2024 07:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

Tamil Nadu: द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाने और स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा इकाई के सम्मेलन का विरोध करने वाले लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
Stalin dubs as 'rumours,' speculations of his son's elevation as deputy CM, asserts he is healthy
एमके स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को उन अटकलों को 'अफवाह' बताकर खारिज कर दिया। जिनमें कहा जा रहा था कि उनके बेटे उदयनिधि को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सलेम में 21 जनवरी को द्रमुक की युवा इकाई का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन का विरोध करने वाले इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

विज्ञापन

'मेरे स्वास्थ्य के बारे में भी फैलाई अपवाहें'
स्टालिन ने पोंगल के बधाई संदेश में कहा, ऐसे समय में जब प्रदेश के युवा सलेम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई। शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब राज्य के लोग खुश हैं, तो उनकी चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, मैं स्वस्थ और खुश हूं और काम कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अफवाहें फैला रहे सम्मेलन का विरोध करने वाले'
द्रमुक प्रमुख ने कहा कि सनसनी पैदा करने के इरादे से यह अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि बेटे (उदनिधि को) को उप मुख्यमंत्री का पद देने वाले हैं। उन्होंने कहा, उदयनिधि ने खुद इसका जवाब दिया था कि सभी मंत्री मुख्यमंत्री की मदद कर रहे हैं और इस मुद्दे को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पार्टी की युवा इकाई के सम्मेलन से ध्यान भटकाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सम्मेलन का मकसद राज्य के अधिकारों और संघवाद की रक्षा करना होगा। इसका विरोध करने वाले अफवाह फैला रहे हैं। 

विज्ञापन

'राज्य की जनता के समर्थन से मिला सीएम का पद'
स्टालिन ने कहा कि उन्होंने द्रमुख प्रमुख के पद को पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम परिषद की मंजूरी के बाद ग्रहण किया था। लेकिन, मुख्यमंत्री का पद पार्टी समर्थकों के प्रयासों और राज्य के लोगों के भारी समर्थन के कारण मिला। उन्होंने कहा कि वह जनता के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed