फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan navy arrests 37 TN fishermen; CM Stalin writes to Jaishankar seeking lasting solutions to issue

Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए तमिलनाडु के 37 मछुआरे; स्टालिन ने एस.जयशंकर को लिखा पत्र

Sun, 29 Oct 2023 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर से सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Sri Lankan navy arrests 37 TN fishermen; CM Stalin writes to Jaishankar seeking lasting solutions to issue
fisherman - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर भटककर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद तमिलनाडु के 37 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली पांच नौकाओं को जब्त कर लिया। मत्स्य पालन के एक अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इन लोगों को शनिवार रात श्रीलंकाई नौसेना के एक अभियान के दौरान पकड़ा गया। अकेले इसी महीने श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दस नौकाओं 64 मछुआरों को पकड़ा है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर से सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा शनिवार को 37 भारतीय मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ पकड़े जाने की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे मछुआरे आजीविका के लिए पूरी तरह से मछली पकड़ने की गतिविधि पर निर्भर हैं और इन लगातार गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय को बहुत परेशानी और पीड़ा हो रही है। 

विज्ञापन

जयशंकर को रविवार को लिखे एक पत्र में स्टालिन ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के इस तरह के कृत्यों ने राज्य के मछुआरा समुदायों पर दबाव डाला है और उनके मन में दहशत पैदा की है। उन्होंने कहा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु के मछुआरों को लगता है कि उनकी आवाज कम हो रही है और मैं महसूस कर रहा हूं कि भारत सरकार को हमारे मछुआरों के अधिकारों के लिए और अधिक मुखर होकर खड़ा होना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए बोलना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने पाक खाड़ी क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग दोहराई। उन्होंने पत्र में कहा कि गिरफ्तारियों और नौकाओं को जब्त करने से रोकने की लगातार मांग के बावजूद श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकड़ना जारी रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed