फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka Crisis: Indian envoy Gopal Baglay denies reports of deployment of troops in Sri Lanka

श्रीलंका: संकट के बीच सैन्य तैनाती करने जा रहा भारत? उच्चायुक्त ने खारिज किया दावा, कहा- यह सिर्फ अफवाह

Fri, 08 Apr 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

गोपाल बागले ने कहा कि, श्रीलंका भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। यह महत्वपूर्ण समय है और हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: Indian envoy Gopal Baglay denies reports of deployment of troops in Sri Lanka
श्रीलंका सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच भारत की ओर से उन खबरों का खंडन किया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत अपने पड़ोसी देश में सैन्य तैनाती करने जा रहा है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि यह एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में सैन्य तैनाती का दावा निराधार है और इसे फैलाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


बागले ने कहा कि, श्रीलंका भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। उन्होंने कहा कि भारत श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है। यह महत्वपूर्ण समय है और हमने एक कदम आगे बढ़ाया है, जिससे हम अपने करीबी दोस्त का समर्थन कर सकें। उन्होंने कहा कि श्रीलंका भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष 
आर्थिक और सियासी संकट के बीच श्रीलंका में विपक्ष राष्ट्रपति गोतबाया के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। जबकि देश भर में गोतबाया के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच, वित्तमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अली साबरी ने विपक्ष से सरकार में बदलाव का आह्वान खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम आईएमएफ और विश्व बैंक के पास जाएं और कोई समाधान ढूंढें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ‘बड़ा भाई’, मोदी का आभार : सनथ जयसूर्या
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई और गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों का समर्थन किया। उन्होंने हालात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भारत को ‘बड़ा भाई’ बताया।

उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा परिदृश्य के कारण जीवित रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं।


उन्होंने मौजूदा आर्थिक संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हालात ठीक नहीं हुए तो ये आपदा में बदल जाएंगे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध की अपील करते हुए अपने राजनीति में आने की खबरों का खंडन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed