फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka Crisis Govt calls all-party meet on Sri Lanka crisis on Tuesday Sitharaman Jaishankar to brief MPs Latest News Update

Sri Lanka Crisis: सरकार ने मंगलवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक, श्रीलंका मुद्दे पर होगी चर्चा

Sun, 17 Jul 2022 05:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 05:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अपनी हालिया बैठक में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने श्रीलंका की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी और आर्थिक रूप से प्रभावित राष्ट्र को राहत सामग्री भेजने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Govt calls all-party meet on Sri Lanka crisis on Tuesday Sitharaman Jaishankar to brief MPs Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान श्रीलंका के बने हालात पर चर्चा की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार को हम श्रीलंकाई संकट पर संक्षिप्त जानकारी के लिए एक और सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। हमने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से यह ब्रीफिंग करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव के श्रीलंका की स्थिति और भारत द्वारा पूर्व में द्वीप राष्ट्र को दी गई सहायता पर सदस्यों के समक्ष एक प्रस्तुति देने की संभावना है। बैठक शाम 5:30 बजे शुरू हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि सरकार कई राजनीतिक दलों की चिंताओं को दूर करने के लिए खुद ही बैठक बुला रही है। सबसे ज्यादा चिंता तमिलनाडु में है, क्योंकि वे श्रीलंकाई संकट और राज्य में शरणार्थियों की आमद से चिंतित हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अपनी हालिया बैठक में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने श्रीलंका की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी और आर्थिक रूप से प्रभावित राष्ट्र को राहत सामग्री भेजने की अनुमति मांगी थी। दरअसल, श्रीलंका आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। 73 वर्षीय गोतबाया राजपक्षे 9 जुलाई को उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद भाग गए थे। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।  यहां तक कि अंतरिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भी प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे का एलान करना पड़ा था। 225 सदस्यीय संसद 20 जुलाई को मतदान से नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अस्थाई आधार पर राष्ट्रपति पद की शपथ ली और श्रीलंका के सांसद 20 जुलाई को अपना औपचारिक वोट डालेंगे। वर्तमान में श्रीलंका ईंधन और अन्य आवश्यक आपूर्ति की भारी कमी का सामना कर रहा है और बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। तेल आपूर्ति की कमी ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है।


NDA की बैठक में पहुंचे चिराग पासवान
इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान रविवार को राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नीत राजग की बैठक में शामिल हुए। संसद में हुई बैठक में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), राज्य में भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के विरोध के कारण विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर होने का फैसल किया था। पासवान की पार्टी भी बाद में अलग हो गई और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पांच सांसदों ने उन्हें बाहर कर दिया। पारस गुट को लोकसभा में असली लोजपा के रूप में मान्यता मिली, और उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed