{"_id":"5d99c1d78ebc3e015a223659","slug":"squadron-leader-ravi-khanna-wife-on-iaf-approval-husband-name-on-national-war-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी बोलीं- वायुसेना और 130 करोड़ भारतीयों का शुक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी बोलीं- वायुसेना और 130 करोड़ भारतीयों का शुक्रिया
Sun, 06 Oct 2019 03:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना
- फोटो : ANI
भारतीय वायुसेना ने शनिवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम शामिल किए जाने को मंजूरी दे दी। स्क्वाड्रन लीडर एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। रवि खन्ना के नाम को मंजूरी दिए जाने पर उनकी पत्नी निर्मल खन्ना ने वायुसेना का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि खन्ना की पत्नी ने कहा कि एक सैनिक लंबे समय तक और क्या कर सकता है? जब कोई सैनिक वर्दी पहनता है, तो वह जानता है कि यह एक ताबूत है। मैं भारतीय वायुसेना और 130 करोड़ भारतीयों की शुक्रगुजार हूं।
विज्ञापन
Nirmal Khanna, wife of Squadron Leader Ravi Khanna on IAF approval to include his name on National War Memorial: What else can a soldier long for? When a soldier wears uniform, he knows it's a coffin. I am thankful to Indian Air Force & 130 crore Indians. pic.twitter.com/RgWcPmDUcu
— ANI (@ANI) October 6, 2019
भारतीय वायुसेना के शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना के नाम को भारतीय वायुसेना ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की दीवारों पर विभिन्न अभियानों में मारे गए सभी रक्षा कर्मियों के नाम दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 25 जनवरी 1990 में वायुसेना के कुछ अधिकारियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में वायुसेना के दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अधिकारियों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हमले में करीब 40 वायुसेना के अधिकारी घायल हो गए थे।
सीबीआई ने इस मामले में यासीन मलिक के खिलाफ टाडा कोर्ट जम्मू में मामला दर्ज किया था। इस हमले में शहीद होने वाले वासुसेना के अधिकारियों में स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना भी शामिल थे।