फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sputnik v vaccine will be available in india next week

राहत की खबर : अगले हफ्ते से मिलने लगेगी स्पुतनिक-वी वैक्सीन, जुलाई से देश में शुरू होगा उत्पादन

Thu, 13 May 2021 05:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 May 2021 05:25 PM IST
सार

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Sputnik v vaccine will be available in india next week
रूसी टीका स्पुतनिक-वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि भारत के बाजार में अगले हफ्ते से स्पुतनिक-वी वैक्सीन की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं उन्होंने एक और बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से इस वैक्सीन का उत्पादन भी भारत में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एफडीए, डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोई भी वैक्सीन की कंपनी भारत आ सकती है। आयात लाइसेंस 1-2 दिनों के भीतर दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई भी आयात लाइसेंस लंबित नहीं है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि आगामी अगस्त से दिसंबर यानी कि 5 महीने के बीच देश के पास 216 करोड़ वैक्सीन डोज होंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।



देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।  

10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है जो कि चिंताजनक है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed