{"_id":"5ebf67598ebc3e909d5b7b60","slug":"spotting-migrant-workers-walking-on-highway-andhra-chief-secy-intervenes-puts-them-on-special-train-to-their-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे थे प्रवासी मजदूर, मुख्य सचिव ने रोका, फिर विशेष ट्रेनों में बैठाकर भेजा गृह राज्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पैदल जा रहे थे प्रवासी मजदूर, मुख्य सचिव ने रोका, फिर विशेष ट्रेनों में बैठाकर भेजा गृह राज्य
Sat, 16 May 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी
एएनआई, अमरावती
एएनआई, अमरावती
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 16 May 2020 09:38 AM IST
सार
- चेन्नई से पैदल बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों को आंध्र प्रदेश की मुख्य सचिव ने रास्त में रोका
- मजदूरों को रहने की व्यवस्था कराई
- फिर मजदूरों को विशेष ट्रेनों में बैठाकर बिहार रवाना किया
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को विशेष ट्रेन से बिहार भेजा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पैदल अपने गृह राज्य जा रहे प्रवासी मजदूरों को सहायता प्रदान कराई। साथ ही इनके एक आश्रय गृह में रहने की व्यवस्था और घरों तक पहुंचने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुख्य सचिव नीलम साहनी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के साथ प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर बैठक के बाद तडेपल्ली से लौट रही थीं, जब उन्होंने प्रवासी मजदूरों के एक जनसमूह को राजमार्ग पर चलते देखा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने प्रवासियों के काफिले को रोक दिया और उनकी मातृभाषा में उनके साथ बातचीत की। मजदूरों ने साहनी को अपनी विकट स्थिति से अवगत कराया, जिस कारण वे चेन्नई से बिहार पैदल जाने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत गुंटूर जिले के संयुक्त कलेक्टर और कृष्णा जिले के कलेक्टर को आश्रय शिविरों में मजदूरों के आवास की व्यवस्था करने और साथ ही उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने का आदेश दिया।
सचिव ने आगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन्हें उनके राज्य में आंध्र प्रदेश से बाहर जाने वाली अगली ट्रेनों में बैठा दें। इसके तहत, उन्हें बसों में रायानापडू रेलवे स्टेशन भेजा गया और बिहार जाने वाली एक विशेष ट्रेन में बैठाया गया।
आंध्र प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मजदूरों ने कहा कि वह उनके इस मानवीय पहल से प्रभावित हुए और उन्होंने सचिव को धन्यवाद अदा किया।