{"_id":"5d16b8388ebc3e3c8c3f652b","slug":"spicejet-s-mumbai-hong-kong-flight-starting-july-31-fares-starts-by-16-700","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट की मुंबई-हांगकांग उड़ान 31 जुलाई से, शुरुआती किराया 16,700 रुपये ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट की मुंबई-हांगकांग उड़ान 31 जुलाई से, शुरुआती किराया 16,700 रुपये
Sat, 29 Jun 2019 06:30 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
स्पाइजेट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती हवाई सफर की सुविधा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी। अभी दिल्ली से हांगकांग के लिए उड़ान है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि कंपनी नए मार्गों पर बोइंग 737-800एस विमान तैनात करेगी। वह अप्रैल से अब तक मुंबई को विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जगहों से जोड़ने के लिए 76 नई उड़ानें शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने प्रमोशनल किराये की भी घोषणा की। मुंबई से हांगकांग का शुरुआती किराया 16,700 रुपये और हांगकांग से मुंबई का किराया 19,200 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन