फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet: Emergency landing of SpiceJet Mumbai-Kandla flight, technical fault became the reason

SpiceJet: स्पाइसजेट की मुंबई-कांडला फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह

Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
सार

स्पाइसजेट Q400 विमान की उड़ान SG-2903 (मुंबई - कांडला) में टेकऑफ के बाद केबिन प्रेशराइजेशन अलर्ट आया। जिसके बाद पीआईसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस मुंबई लौटाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
SpiceJet: Emergency landing of SpiceJet Mumbai-Kandla flight, technical fault became the reason
spice jet

विस्तार

स्पाइसजेट की मुंबई-कांडला फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण टेक ऑफ के बाद वापस इमरजैंसी लैंडिग कराई गई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट Q400 विमान की उड़ान SG-2903 (मुंबई - कांडला) में टेकऑफ के बाद केबिन प्रेशराइजेशन अलर्ट आया। जिसके बाद पीआईसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस मुंबई लौटाने का फैसला किया। 

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है। कंपनी ने बयान में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। हालांकि कंपनी ने क्यू400 विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।  उन्होंने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिग के लिए  एटीसी को सूचित किया गया। कंपनी ने बताया कि मुंबई-तिरुपति उड़ान रद्द नहीं की गई है बस उड़ान के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed