फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet appoints Ashish Kumar as CFO

SpiceJet: स्पाइसजेट ने आशीष कुमार को नियुक्त किया सीएफओ, संककग्रस्त एयरलाइन को ट्रैक पर लाने की जिम्मेदारी

Fri, 09 Sep 2022 06:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 09 Sep 2022 06:26 PM IST
सार

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा है कि स्पाइसजेट का पुनर्गठन और इसे तेजी से विकास के रास्ते पर वापस लाना एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
SpiceJet appoints Ashish Kumar as CFO
स्पाइसजेट - फोटो : social media

विस्तार

स्पाइसजेट एयरलाइन ने आशीष कुमार को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। स्पाइसजेट ने एक बयान में बताया कि आशीष कुमार की नियुक्ति नौ सितंबर से प्रभावी होगी। आशीष कुमार ने संजीव तनेजा का स्थान लिया है, जिन्होंने 31 अगस्त को अपना पद छोड़ दिया था। स्पाइसजेट में शामिल होने से पहले आशीष कुमार जनवरी 2019 से इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज में कॉर्पोरेट वित्त के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान के अनुसार उन्होंने इससे पहले 2014 से 2018 तक पांच वर्षों के लिए इंटरग्लोब होटल्स में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया था।

विज्ञापन


इन दिनों स्पाइसजेट की हालत बहुत खराब है। कंपनी वित्त की कमी का सामना कर रही है। स्पाइसजेट को 30 जून को समाप्त तिमाही में 784 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि एक साल पहले कंपनी को 731 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मार्च को समाप्त तिमाही में कंपनी को 485 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा है कि स्पाइसजेट का पुनर्गठन और इसे तेजी से विकास के रास्ते पर वापस लाना एक बड़ी चुनौती है। आशीष कुमार का अनुभव और उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए कहा जा सकता है वह इस प्रयास का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये की कमजोरी के चलते स्पाइसजेट की हालत लगातार खराब होती चली गई। इस अवधि में कंपनी का परिचालन व्यय 1,995 करोड़ के मुकाबले 3,267 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा स्पाइसजेट में आए दिन आ रही तकनीकी दिक्कतों ने इसकी मुश्किलों में और इजाफा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed