फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spicehealth rt pcr test Spicejet covid 19 testing labs : Now anyone can get Kovid-19 test in the companys lab

स्पाइसहेल्थ लैब : अब कोई भी करा सकेगा कंपनी की प्रयोगशाला में कोविड-19 टेस्ट, दिल्ली-मुंबई से शुरुआत

Thu, 11 Mar 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 04:51 PM IST
सार

देश में एक बार पुन: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच में तेजी लाने की जररूत है। ऐसे में निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा कंपनी स्पाइसहेल्थ ने अब आम लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट शुरू करने की घोषणा की है। तय शुल्क देकर कोई भी व्यक्ति अपना टेस्ट करा सकेगा। इससे महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Spicehealth rt pcr test Spicejet covid 19 testing labs : Now anyone can get Kovid-19 test in the companys lab
कोविड-19 लैब, सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्पाइसजेट द्वारा शुरू की गई हेल्थकेयर कंपनी स्पाइसहेल्थ की लैब में अब कोई भी व्यक्ति कोविड-19 की जांच करा सकेगा। कंपनी की कोविड-19 लैब में अब तक सिर्फ विभिन्न राज्यों व सरकारी अस्पतालों व संस्थानों के ही कोरोना सैंपलों की जांच हो रही थी। अब इन लैब में आम लोग भी जांच करा सकेंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कंपनी के प्रवर्तक अजय सिंह व अवनि सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्पाइसहेल्थ में अब आम लोग भी अपना कोरोना टेस्ट करा सकेंगे।  आम लोगों को भी टेस्टिंग सुविधा देने से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। लोग जल्दी अपना परीक्षण करा सकेंगे। कंपनी शुरुआत में दिल्ली व मुंबई में अपनी लैब में आम लोगों को कोविड टेस्ट करेगी। सरकारी अस्पतालों व निकायों के साथ कंपनी का कामकाज जारी रहेगा। इसके साथ ही उसने अब आम लोगों की भी जांच का निर्णय किया है।
विज्ञापन


घर से भी लिए जाएंगे सैंपल
स्पाइसहेल्थ ने लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए घर बैठे कोविड-19 सैंपल लेने की भी व्यवस्था की है। इसके मामूली शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा घर से ही अपाइंटमेंट तय कर निकट की स्पाइसहेल्थ मोबाइल लैब पर सैंपल दिए जा सकेंगे। कंपनी जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी कोविड-19 जांच केंद्र शुरू करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में एक बार पुन: कोरोना संक्रमण जोर पकड़ रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। इसे देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में लॉकडाउन लगाया गया हैं। वहीं सीएम उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद कहा कि जल्द ही राज्य के कुछ और भागों में भी सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed