फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speculations about a new party, former BJP President Annamalai says Wait two days

नई पार्टी बना सकते हैं अन्नामलाई?: दिल्ली रवाना होते समय पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो दिन इंतजार करें

Mon, 01 Jun 2026 05:16 PM IST
Rahul Kumar एएनआई, चेन्नई।
एएनआई, चेन्नई। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 05:16 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के दो दिन इंतजार कीजिए बयान के बाद नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वह मक्कल शक्ति इयक्कम नाम से नया संगठन बना सकते हैं। उनके समर्थकों को 4 जून को बड़े एलान की उम्मीद है। भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन और तीन भाषा नीति को लेकर उनकी नाराजगी की चर्चाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
speculations about a new party, former BJP President Annamalai says Wait two days
के. अन्नामलाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सोमवार को अन्नामलाई के एक बयान ने पार्टी छोड़ने के कयासों को और हवा दे दी है। दरअसल, सोमवार को अन्नामलाई चेन्नई से दिल्ली के लिए जा रहे थे। उसी समय मीडिया ने उनसे इसी मुद्दे पर सवाल पूछ लिया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन इंतजार का कीजिए। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे। हालांकि उन्होंने नई पार्टी के गठन या किसी अन्य राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लेकिन उन्होंने इसे सिरे से नकारा भी नहीं। 

विज्ञापन


फिलहाल भाजपा नेता के दिल्ली दौरे और उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली दौरे को भी काफी भी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मुलाकात का समय मांगा है। हालांकि बैठक का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


क्या मक्कल शक्ति इयक्कम नाम से नई पार्टी बना सकते हैं अन्नामलाई?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अन्नामलाई मक्कल शक्ति इयक्कम नाम से नया राजनीतिक संगठन बना सकते हैं। एक क्षेत्रीय अखबार में भी इस तरह का दावा किया गया है। हालांकि अन्नामलाई या उनके करीबी नेताओं की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लगातार बढ़ रही चर्चाओं और उनकी चुप्पी ने इन कयासों को और मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या जन्मदिन पर बड़ा एलान कर सकते हैं अन्नामलाई?
अन्नामलाई का जन्मदिन 4 जून को है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि उसी दिन वह कोई बड़ा राजनीतिक एलान कर सकते हैं। मदुरै और कोयंबटूर में उनके समर्थकों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में अन्नामलाई को 2.0 अवतार में दिखाया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि वह नया अवतार लेकर तमिलनाडु को बचाएं। इन पोस्टरों ने राज्य में राजनीतिक चर्चा और तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन से पूरी तरह खुश नहीं थे। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस फैसले के बाद वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे। उनके समर्थकों का दावा है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक भूमिका नहीं मिली। इससे उनके खेमे में निराशा बढ़ गई थी।

क्या तीन भाषा नीति पर बयान से बढ़ी नाराजगी?
अन्नामलाई ने हाल ही में केंद्र की तीन भाषा नीति के खिलाफ खुलकर बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्रालय से इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह फैसला खासकर तमिलनाडु के छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। उनके इस बयान के बाद भाजपा के भीतर उनकी नाराजगी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।


क्या तमिलनाडु की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव?
अन्नामलाई 2021 से 2025 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत पहचान दिलाई। ऐसे में अगर वह अलग राजनीतिक रास्ता चुनते हैं तो इसका असर तमिलनाडु की राजनीति पर साफ दिखाई दे सकता है। फिलहाल सभी की नजर अगले दो दिनों और 4 जून पर टिकी हुई है, जब अन्नामलाई अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला या घोषणा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed