फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speculation started on social media that either Sunita Kejriwal or Atishi Marlena can be Delhi CM

Delhi CM: सोशल मीडिया ने आतिशी मार्लेना को बना दिया 'दिल्ली का मुख्यमंत्री', शपथ भी दिला दी!

Sat, 23 Mar 2024 02:21 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्होंने यह सुना है कि आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के 43 विधायक सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल स्वयं मुख्यमंत्री बनने पर अड़ गई हैं...

विज्ञापन
Speculation started on social media that either Sunita Kejriwal or Atishi Marlena can be Delhi CM
Social Media - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में जेल जाने के बाद दिल्ली सरकार का कामकाज कैसे चलेगा, इस पर बहस जारी है। केजरीवाल स्वयं जेल में भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे, या मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी को सौंपेंगे, इस पर कयासबाजी चल रही है। लेकिन सोशल मीडिया ने दो कदम आगे जाकर आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। एक्स पर चल रही कुछ वायरल पोस्ट के अनुसार, आतिशी मार्लेना को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ भी दिला दी है। मजे की बात यह है कि यह सब स्वयं आतिशी मार्लेना के नाम से बने एक्स हैंडल से किया जा रहा है। हालांकि यह आतिशी मार्लेना के नाम से बना पैरोडी एकाउंट है।    

विज्ञापन

क्या है सच्चाई?

दरअसल, अभी आम आदमी पार्टी ने इस बात पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे, या उनके स्थान पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल या कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगा। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक ने स्पष्ट कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वे जेल से ही सरकार चलाएंगे।

विज्ञापन

लेकिन संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उपराज्यपाल को दिल्ली में संवैधानिक संकट बताकर राष्ट्रपति शासन लगाने का अवसर मिल सकता है। आम आदमी पार्टी नेता केंद्र सरकार को यह अवसर कतई नहीं देना चाहेंगे। यही कारण है कि माना जा रहा है कि यदि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही जमानत नहीं मिल जाती है, और उन्हें भी मनीष सिसोदिया की तरह लंबे समय तक जेल में रहना पड़ता है, तो वे अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल या आम आदमी पार्टी के किसी अन्य नेता को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से यह कयासबाजी शुरू हो गई है कि सुनीता केजरीवाल या आतिशी मार्लेना में किसी एक को मुख्यमंत्री के रूप में चुना जा सकता है। लेकिन जिस तरह सीधे आतिशी मार्लेना के नाम पर शपथ लेने की पोस्ट की गई है, उससे कुछ लोगों को भ्रम हो रहा है।

भाजपा नेता ने भी किया दावा

लेकिन ये सब केवल पैरोडी एकाउंट से ही नहीं हो रहा है। भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्होंने यह सुना है कि आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के 43 विधायक सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल स्वयं मुख्यमंत्री बनने पर अड़ गई हैं।

भाजपा नेता की यह पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है। लोगों को लग रहा है कि आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री बनने के लिए जंग शुरू हो गई है। इससे आपसी विवाद बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे भी लोगों में भ्रम बढ़ रहा है।   

पैरोडी एकाउंट पश्चिमी देशों में लोकप्रिय

राजनीतिक विशेषज्ञ विवेक सिंह ने अमर उजाला से कहा कि पैरोडी एकाउंट पश्चिम के देशों में बहुत लोकप्रिय हैं। इसमें किसी बड़े नेता या सेलिब्रिटी के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर हास्य-व्यंग से प्रेरित पोस्ट की जाती हैं। चूंकि, इन पर पैरोडी लिखा होता है, लिहाजा इन पर कोई विवाद भी नहीं होता। अब थोड़ी सी फीस चुकाकर इसे वेरीफाइड ब्लू टिक भी ले लिया जाता है, जिससे कुछ लोगों के बीच इसकी विश्वसनीयता बढ़ जाती है। इससे ये हैंडल चर्चा में आ जाते हैं।

विवेक सिंह ने कहा कि लेकिन भारत जैसे देश में जहां लोग बहुत ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, वहां इस तरह की पोस्ट भ्रम पैदा करती हैं। इस तरह के एकाउंट या पोस्ट से एक पार्टी विशेष या किसी मुद्दे के प्रति सहानुभूति या नफरत पैदा करने की कोशिश की जाती है। इनसे कभी गंभीर संकट भी पैदा हो सकता है। इसके खतरे को देखते हुए इन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed