{"_id":"5de4f0458ebc3e54b849cdb2","slug":"special-court-grants-regular-bail-to-businessman-ratul-puri-in-agusta-westland-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रतुल पुरी को मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रतुल पुरी को मिली जमानत
Mon, 02 Dec 2019 04:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे और कारोबारी रतुल पुरी को सोमवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पुरी को 5 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
हालांकि पुरी जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। अपनी जमानत याचिका में पुरी ने कहा था कि उनके खिलाफ आगे की जांच की आवश्यकता नहीं है और उन्हें हिरासत में रखने का कोई मतलब नहीं बनता।
विज्ञापन
A special court grants regular bail to businessman Ratul Puri in AgustaWestland money laundering case. (file pic) pic.twitter.com/J7bsOCL60z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 2, 2019
इससे पहले अदालत ने रतुल पुरी की नियमित जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। रतुल पुरी ने अदालत में अपने वकील विजय अग्रवाल के जरिए जमानत याचिका दाखिल की थी। उनकी याचिका पर अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया था।