{"_id":"597267e24f1c1b29028b46ab","slug":"special-chicken-biscuits-developed-by-drdo-for-the-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ ने जवानों के लिए बनाया खास चिकन बिस्कुट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डीआरडीओ ने जवानों के लिए बनाया खास चिकन बिस्कुट
नई दिल्ली, एजेंसी
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति ऊंचाई एवं बर्फीले इलाकों में तैनात होने जवानों के लिए डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने खास किस्म के चिकन बिस्कुट, थकान रोधी तुलसी बार, प्रोटीन युक्त मटन बार विकसित किए हैं।
विज्ञापन
रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि डीआरडीओ ने सुरक्षा बलों के जवानों के लिए विभिन्न पौष्टिक और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ बनाए हैं। इनमें मिश्रित अनाज, अंडे-प्रोटीन बिस्कुट, आइरन और प्रोटीन युक्त खाद्य बार, प्रोटीन आधारित चॉकलेट और चिकन काटी रोल जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि डीआरडीओ में फूड प्रोड्क्शन की कोई यूनिट नहीं है। इसलिए इस तरह के ये सभी प्रोड्क्ट और इस तकनीक को बड़े पैमाने पर फैलाने के लिए अलग-अलग इंडस्ट्री में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि डीआरडीओ द्वारा सशस्त्र बलों के लिए पौष्टिक भोजन का विकास उनकी आवश्यकताओं और अनुसंधान क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी पर आधारित एक सतत प्रक्रिया थी।