फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Speaker Om Birla postpone the lok sabha during Parliament Winter Session

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का टूट गया रिकार्ड, स्थगित की लोकसभा की कार्यवाही

Mon, 25 Nov 2019 06:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Speaker Om Birla postpone the lok sabha during Parliament Winter Session
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : PTI (फाइल)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का रिकार्ड टूट गया है। संसद के शीतकालीन सत्र में उन्हें लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर मुख्य विपक्ष दल कांग्रेस समेत अन्य ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू की। इस दौरान सांसदों ने विरोध के अन्य तरीके अपनाए, तो लोकसभा अध्यक्ष नाराज हो गए।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष से मिलने गए सांसदों ने कहा कि पहले भी सदन में सांसद विरोध दर्ज कराने के लिए पोस्टर, पर्ची लहराते रहे हैं। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले जो भी हुआ हो, अब नहीं चलेगा, लेकिन विपक्ष नहीं माना। लिहाजा लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन

 

12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही इसे फिर से दो बजे तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा। इस दौरान केरल के दो कांग्रेस सांसदों टीएन प्रथापन और हिबी एडेन को लोकसभा अध्यक्ष ने निलंबित भी कर दिया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों सांसदों को बैनर नीचे करने की चेतावनी भी दी, लेकिन सांसद नहीं माने। तब लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को सदन से बाहर करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सांसदों का निलंबन लोकसभा के मार्शलों के साथ धक्का-मुक्की के कारण हुआ। इसके बाद सदन की बैठक दोपहर दो बजे फिर बुलाई गई और तब आसन पर मीनाक्षी लेखी थीं। लेखी ने सदन की कार्यवाही को 26 नवंबर दो बजे तक के सिए स्थगित कर दिया और सभी सदस्यों को 26 नवंबर को 11 बजे सेंट्रल हाल में मिलने के लिए भी कहा।

टूट गया लोकसभा अध्यक्ष का रिकार्ड

केंद्र में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बने थे। संसद में लोकसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद से बिरला ने सदन की कार्यवाही को अभी तक निर्बाध रूप से संचालित किया था। लोकसभा में तमाम राजनीतिक गतिरोध और विपक्ष के विरोध के बाद भी उन्होंने सदन की कार्यवाही को स्थगित नहीं किया था।



कई बार आसन से लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य यह जान लें कि सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं होगी। वह आसन से निर्देश देकर विपरीत स्थिति में भी सदन को चलाते रहे, लेकिन सोमवार 25 नवंबर को एक दिन में तीन बार लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed