{"_id":"61b8742340e2d20109302897","slug":"speaker-om-birla-asked-ministers-to-not-to-run-their-offices-from-lok-sabha-expressing-displeasure-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: मंत्रियों के व्यवहार से स्पीकर ओम बिड़ला नाखुश, बोले- सदन से न चलाएं अपना कार्यालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा: मंत्रियों के व्यवहार से स्पीकर ओम बिड़ला नाखुश, बोले- सदन से न चलाएं अपना कार्यालय
Tue, 14 Dec 2021 04:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:08 PM IST
सार
लोकसभा के अंदर एक मंत्री को किसी मुद्दे पर अन्य सदस्य से बात करते देख स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को नाखुशी जताई और मंत्री को कार्यालय के काम कार्यालय से ही करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को मंत्रियों को लोकसभा के अंदर सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए देख नाराजगी व्यक्त की। स्पीकर ने इसे लेकर कहा कि मंत्रियों को अपने कार्यालयों का संचालन लोकसभा से नहीं करना चाहिए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक सदस्य के साथ बात करते देखे गए थे। ये सदस्य प्रश्न काल के समाप्त होने के बाद किसी मुद्दे पर चर्चा के लिए सिंह की सीट के पास आए थे।
विज्ञापन
यह देख बिड़ला ने दोनों की बातचीत में दखल देते हुए कहा, 'माननीय सदस्यों, मंत्रियों को अपने कार्यालय यहां से नहीं चलाने चाहिए। मंत्रियों को चाहिए कि वह सदस्यों से अपने कार्यालय में मिलने के लिए कहें।' उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया। इसके अलावा प्रश्नकाल समाप्त होने की घोषणा के बाद भी एक प्रश्न के उत्तर को जारी रखने के लिए बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन