फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Space Research Organization ISRO will be very busy next month

ISRO: अगले महीने बेहद व्यस्त रहेगा इसरो; गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग समेत कई मिशन को देगा अंजाम

Mon, 31 Jul 2023 05:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 05:14 AM IST
सार

 सिंगापुर के सात उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद इसरो अगले कुछ महीनों में रोचक मिशन को अंजाम देने जा रहा है। इनमें गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग, एसएसएलवी व जीएसएलवी मिशन शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Space Research Organization ISRO will be very busy next month
ISRO - फोटो : social media

विस्तार

 सिंगापुर के सात उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद इसरो अगले कुछ महीनों में रोचक मिशन को अंजाम देने जा रहा है। इनमें गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग, एसएसएलवी व जीएसएलवी मिशन शामिल हैं।

विज्ञापन


इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया, अगस्त या सितंबर में पीएसएलवी के जरिये अगला मिशन भी भेजा जा सकता है। अभी गगनयान के परीक्षण यान के विभिन्न हिस्सों को एकीकृत किया जा रहा है। इस मिशन को जल्द अंजाम दिया जा सकता है। यह परीक्षण तीन सदस्यों को अंतरिक्ष में 400 किमी की ऊंचाई पर तीन दिन के लिए भेजने व सुरक्षित वापस लाने के मुख्य मिशन को लेकर है। 
विज्ञापन


सोमनाथ ने बताया कि कुछ माह में स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल को तीसरे विकास मिशन के लिए प्रक्षेपित किया जा सकता है। जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के जरिये इनसैट-3डीएस उपग्रह प्रक्षेपित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त शाम 5:47 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग
इसरो के वैज्ञानिक 14 जुलाई को भेजे गए चंद्रयान-3 के परिक्रमा पथ को बढ़ाने और पृथ्वी का परिक्रमा पथ छोड़ने के बाद यान को चंद्रमा की ओर जाने वाले पथ पर अग्रसर करने को लेकर बेहद व्यस्त हैं। इसे एक अगस्त को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं, 23 अगस्त को शाम 05:47 बजे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed