फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   south superstar rajinikanth denying to join politics amidst his health and corona virus

रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने से किया फिर किया इनकार, प्रशंसकों से की ये अपील

Mon, 11 Jan 2021 02:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 11 Jan 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
south superstar rajinikanth denying to join politics amidst his health and corona virus
रजनीकांत - फोटो : ANI

अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे, अपने प्रशंसकों से इस पर पुनर्विचार करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की। अभिनेता के प्रशंसकों ने एक दिन पहले चेन्नई में प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय व उसकी वजह सभी को बता चुके हैं।

विज्ञापन


अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में राजनीति में प्रवेश के अनुरोध के लिए प्रशंसकों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता के लिए दवा लेते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले सुपरस्टार रजनीकांत की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने राजनीति में ना आने का फैसला किया था। हालांकि उनके फैन्स इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे थे और चेन्नई में धरना प्रदर्शन किया। चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत से अपील की है कि वो अपने इस फैसले को वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण भारत में रजनीकांत के फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। जब रजनीकांत ने राजनीति में वापसी ना करने का फैसला किया तो उनके फैन्स खासे नाराज हो गए। वो अपने सुपरस्टार से यह फैसला वापल लेने की मांग कर रहे थे। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया था।


रजनीकांत ने एक पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना मानो भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ काम करने वाले हर किसी शख्स का धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed