{"_id":"65964e1a5bb1283d800cc230","slug":"source-parliament-opposition-mps-suspension-rajya-sabha-privilege-committee-meeting-nine-january-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक नौ को, सांसदों के निलंबन पर बड़े फैसले के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक नौ को, सांसदों के निलंबन पर बड़े फैसले के आसार
Thu, 04 Jan 2024 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:50 AM IST
सार
शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा से भी 46 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 11 सदस्यों का मामला उच्च सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। इस समिति की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश के पास है।
विज्ञापन
राज्यसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की अगली बैठक नौ जनवरी को डॉ. हरिवंश की अध्यक्षता में होनी है। सूत्र के अनुसार, समिति के समक्ष विभिन्न मामले लंबित हैं, जिनमें हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान 11 सांसदों के निलंबन से संबंधित मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
राज्यसभा से भी 46 सांसदों का निलंबन
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा से भी 46 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 11 सदस्यों का मामला उच्च सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। इस समिति की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश के पास है। निलंबन मामले पर राज्यसभा की समिति की बैठक अभी बाकी है। इस विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक, विपक्षी पार्टी के सांसदों- जेबी माथेर हिशाम, एल हनुमंथैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जी सी चन्द्रशेखर (सभी कांग्रेस); बिनॉय विश्वम और संदोश कुमार पी. (दोनों सीपीआई), एम मोहम्मद अब्दुल्ला (डीएमके), जॉन ब्रिटास और ए ए रहीम (दोनों सीपीआई-एम) को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन