{"_id":"5c0d050abdec22417d629f75","slug":"sound-of-winds-blowing-on-the-mars-sent-by-insight-lander-of-nasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा के इनसाइट लैंडर ने भेजी मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की ध्वनि","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नासा के इनसाइट लैंडर ने भेजी मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की ध्वनि
भाषा, वॉशिंगटन
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
nasa-mars
- फोटो : nasa
महज दस दिन पहले मंगल ग्रह पर उतरे नासा के इनसाइट लैंडर ने लाल ग्रह पर चलने वाली हवा की ‘‘ध्वनि’’ पहली बार भेजी है। इनटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सीस्मिक इन्वेस्टिगेशन, गोडसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट (इनसाइट) के सेंसरों ने हवा के कंपन से उत्पन्न, कम तीव्रता वाली गड़गड़ाहट को रिकॉर्ड किया। एक दिसम्बर को पश्चिमोत्तर से दक्षिण पूर्व की तरफ प्रति सेकेंड पांच से सात मीटर की गति से इसके चलने का अनुमान है।
नासा में इनसाइट के प्रधान शोधकर्ता ब्रूस बार्नेट ने कहा, ‘‘इस ऑडियो को रिकॉर्ड करने की पूर्व योजना नहीं थी। लेकिन हमारे मिशन का काम मंगल पर गति को मापना था और स्वाभाविक रूप से आवाज तरंगों के कारण गति को मापना था।’’