फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soon, Aadhaar will be must for booking train tickets online

अब आधार के बिना बुक नहीं हो पाएगा ऑनलाइन रेल टिकट

Thu, 02 Mar 2017 06:06 PM IST
amrujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amrujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Thu, 02 Mar 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
 Soon, Aadhaar will be must for booking train tickets online

ट्रेन के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के लिए जल्द ही आधार नंबर अनिवार्य कर दिया जाएगा। गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि टिकट बुकिंग की दलालों से मुक्ति के लिए ऐसा कदम उठाना जरूरी हो गया है। साथ ही एक अप्रैल से सीनियर सिटीजन कैटगरी में टिकट बुक करने के लिए भी आधार नंबर जरूरी होगा।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि देश में टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली धांधली को रोकने के लिए रेलवे ऐसा कदम उठाने जा रहा है। देश में दलालों की एक जमात रेल टिकटों को अवैध रूप से बुक करने और उन्हें उपलब्ध कराने का काम करती है। आधार कार्ड से इस फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्रभु ने बताया कि इस सिलसिले में तीन महीने का एक ट्रायल रन भी शुरू भी हो गया है। प्रभु ने 2017-18 के लिए रेलवे का बिजनेस प्लान भी शेयर करते हुए बताया कि रेलवे में कैशलेस मुहिम से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैशलेस मुहिम वाला रेलवे का प्लान

 Soon, Aadhaar will be must for booking train tickets online
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
कैशलेस टिकट प्रणाली के लिए 6000 प्वॉइंट सेल मशीनें और 1000 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।  

मई के महीने तक टिकट बुक करने के लिए एक इंटिग्रेटेड टिकटिंग एप भी लॉन्च किया जाएगा। यह भी कैशलेस मुहिम का हिस्सा होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed