फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi address on Congress Foundation Day who have no role in the freedom movement, they are spreading hatred in the country

सोनिया गांधी बोलीं: स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं, वो फैला रहे देश में नफरत; इनसे लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 28 Dec 2021 12:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi address on Congress Foundation Day who have no role in the freedom movement, they are spreading hatred in the country
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी ये विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ये विचारधाराएं एक ऐसे इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही हैं, जो इसकी हकदार नहीं हैं। लोकतंत्र की परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। देश के लिए इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।  

विज्ञापन


पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश 
लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी। 

विज्ञापन

गिरा कांग्रेस का झंडा
कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed