फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   somen mitra said it would be better for his party to go it alone in the state in the next Lok Sabha

भाजपा विरोधी के रूप में टीएमसी में ईमानदारी की कमी, प्रदेश में अकेले लड़ेगी कांग्रेस : सोमेन

Sun, 18 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 18 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
somen mitra said it would be better for his party to go it alone in the state in the next Lok Sabha

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का राज्य में अकेले चुनाव लड़ना ही सही होगा। सत्तारूढ़ टीएमसी में भाजपा विरोधी के रूप में "ईमानदार इरादों की कमी है" इसी लिए उससे गठबंधन नहीं किया जा सकता। आम चुनाव के लिए टीएमसी या वामपंथी के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सोमेन ने कहा कि ज्यादातर कांग्रेस के राज्य नेता चुनाव में अकेले जाने के पक्ष में हैं, भले ही पार्टी को बंगाल में एक भी सीट जीतने में सफल न हो। 

विज्ञापन


बता दें कि मित्रा एक अनुभवी नेता हैं जो कांग्रेस छोड़ टीएमसी में चले गए थे। दो दशकों के अंतराल के बाद वो पार्टी में वापस लौटे हैं और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) की अध्यक्ष हैं। सोमेन मित्रा ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस टीएमसी और भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। अगर आप पिछली कुछ घटनाओं को देखोगे तो टीएमसी ने ईमानदारी से भाजपा का विरोध नहीं किया है। 
विज्ञापन


सोमेन ने पीटीआई को बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जब भी कांग्रेस ने किसी भाजपा विरोधी अभियान के लिए टीएमसी को बुलाया तो उसने अपना एक सांसद तक अभियान में नहीं भेजा। बता दें कि राज्य में चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल के साथ चुनावी गठबंधन कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर मित्रा ने कहा कि वह उन लोगों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं जो कांग्रेस छोड़ टीएमसी में चले गए हैं। उन्होंने कहा, "अभी, हम बूथ- और ब्लॉक-स्तरीय संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार ऐसा करने के बाद, हम आसानी से राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए ये एक "चुनौतीपूर्ण कार्य" है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed