{"_id":"5a47dbcc4f1c1b8d698c49d9","slug":"soldier-shall-get-ready-to-answer-back-on-enemies-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें जवान: सेना प्रमुख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें जवान: सेना प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो / जम्मू
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गोलाबारी से उत्पन्न तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एलओसी और फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुश्मनों की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों से सतर्क व हर वक्त तैयार रहने को कहा। पिछले कई दिनों से पाक की ओर से राजोरी और पुंछ जिले में रिहायशी तथा फारवर्ड पोस्ट को निशाना बनाकर गोले दागे जा रहे हैं।
सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा कर सुरक्षा स्थिति तथा तैयारियों का जायजा लिया। 16 कोर (व्हाइट नाइट कोर) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह ने उन्हें सुरक्षा स्थितियों तथा चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि एलओसी पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। दुश्मनों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर है। घुसपैठ की कोशिशों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही पाक की गोलाबारी का भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
पढ़ें- कड़ाके की ठंड में भी आतंकियों से लोहा लेते रहेंगे जवान, घाटी में जारी रहेगा सैन्य अभियान
विज्ञापन
इसके बाद सेना प्रमुख ने राजोरी सेक्टर का दौरा किया जहां एश ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी ने उन्हें सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने एलओसी के फारवर्ड पोस्ट पर जाकर खुद सुरक्षा तैयारियों को परखा। आतंकवाद निरोधक मोर्चे के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एलओसी पर तैनात जवानों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें लगातार सतर्क तथा तैयार रहना है। उन्होंने दुश्मनों की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए उन्हें बधाई दी। सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू भी थे।