मछलियां पकड़ने के लिए ग्रेनेड ले जा रहा था जवान, श्रीनगर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर हवाई अड्डे से एक सैनिक को दो ग्रैनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सैनिक श्रीनगर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। आर्मी सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया जवान दार्जिलिंग से आता है। जवान ने स्वीकार किया है कि वह ग्रेनेड ले जा रहा था। जवान ने बताया है कि वह ग्रेनेड नदी किनारे विस्फोट कर मछलियां पकड़ने के लिए ले जा रहा था। जवान को सेना के हवाले कर दिया गया है और जांच जारी है। जवान की पहचान गोपाल मुखिया के रूप में हुई है। गोपाल 17 जम्मू-कश्मीर राइफल्स का जवान बताया जा रहा है। वह कश्मीर के उड़ी में तैनात है।
Jawan belongs to Darjeeling and has accepted he was carrying grenades, says it was for causing blast in rivers to catch fish:Army Sources
— ANI (@ANI_news) April 3, 2017विज्ञापन
J&K: Army jawan carrying 2 grenades arrested by police at Srinagar airport. More details awaited. pic.twitter.com/VUPrZAOxE0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 3, 2017